बागपत, दिसम्बर 7 -- पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आयोजकों ने बिना अनुमति के घटयात्रा में हाथी शामिल कर लिए गए, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन के हरकत में आने के बाद घटयात्रा के बीच से ही हाथियों को हटाया गया। दरअसल, रविवार से शहर में धूमधाम के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हो गए। शुभारंभ पर मुनि सुव्रतनाथ भगवान की रथयात्रा निकाली गई। सुबह के समय दिल्ली रोड़ स्थित मुनि सुव्रतनाथ मंदिर से बैंड बाजों के साथ घटयात्रा शुरू हुई जिसमें आयोजकों ने बिना अनुमति के राजस्थान में मंगवाकर तीन हाथी भी शामिल करा लिए। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को भीड़ के बीच से ये हाथी घटयात्रा में शहर की ओर बढ़ते आ रहे थे। हाथियों को घटयात्रा में शामिल किए जाने की खबर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के एक्शन में आने पर आयोजकों ...