गंगापार, फरवरी 9 -- मांडा में 11 किसानों के लगभग छह सौ क्विंटल धान बिना अंगूठा लगे क्रय केन्द्र पर तौले जा चुके हैं। अचानक पोर्टल बंद होने से किसानों का अंगूठा न लग पाने से भुगतान भी अधर में लटके होने से किसानों में असमंजस बना हुआ है। मांडा क्षेत्र के हाटा क्रय केन्द्र के किसान कमला पटेल और मांडा क्रय केन्द्र के बेदौली गांव की किसान संगीता त्रिपाठी सहित 11 किसानों का लगभग छह सौ क्विंटल धान बिना अंगूठा लगे क्रय केन्द्र पर तौला जा चुका है। 31 जनवरी तक किसानों का तौल हो गया। एक फरवरी से अचानक पोर्टल बंद हो गया, जिससे किसानों का अंगूठा नहीं लग पाया। मामले में मांडा के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अमृतेश कुमार गुप्ता का कहना है कि एक फरवरी से अब तक मांडा या हाटा का पोर्टल एक दिन भी नहीं जिले द्वारा नहीं खोला गया, जिससे नयी तौल तो दूर, उन 11 किसानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.