देहरादून, फरवरी 22 -- देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाना स्थानीय यूनिवर्सिटी के छात्रों को भारी पड़ गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने 10 छात्रों को गिरफ्तार किया। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि बिधोली-पौंधा क्षेत्र में स्थित विभिन्न हॉस्टलों के बाहर कुछ छात्र सरेआम हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 10 हुड़दंगी छात्रों को पकड़ लिया। इन सभी का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। मामले की विस्तृत रिपोर्ट संबंधित यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी भेज दी गई है ताकि इन छात्रों के खिलाफ कॉलेज स्तर पर भी एक्शन लिया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.