कानपुर, जनवरी 6 -- कल्याणपुर। बिधनू में मंगलवार तड़के ई-रिक्शा से मिर्च लादकर नौबस्ता मंडी आ रहे चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पलट गया, हादसे में भतीजे की मौत हो गई। जबकि, चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर गंभीर रूप से घायल चाचा को हैलट में भर्ती कराया। बिधनू के कुम्हेड़िया गांव निवासी 26 वर्षीय सूरज गौतम सब्जी का काम करता था। परिवार में पत्नी संध्या और दो बेटियां हैं। मंगलवार तड़के सूरज गांव के चाचा मंजीत के साथ ई-रिक्शा में मिर्च लादकर नौबस्ता मंडी आ रहा था, तभी रामगंगा नहर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा मंजीत का हाथ टूट गया। पुलिस ने ई-रिक्शा हटवाकर यातायात ...