हाजीपुर, फरवरी 16 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र आगामी विधानसभा चुनाव तैयारी हेतु बिदुपुर बाजार में निजी आवास पर बूथ कमिटी की बैठक हुई। जिसमें भाजपा वैशाली जिला प्रभारी संजय सहाय, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के सहयोगी अखिलेश मोरे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सह राघोपुर विधानसभा प्रभारी रविंद्र सिंह, राघोपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शिवशंकर यादव, बिदुपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामाकांत गिरी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह शामिल हुए। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का जनता से संपर्क और 20 फरबरी तक बूथ कमिटी के निर्माण का योजना बनाया गया। बैठक के बाद भाजपा बिदुपुर पूर्वी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह के मधुरापुर आवास पर बिहार भाजपा प्रदेश प्रभारी भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के सहयोगी महाराष...