पटना, जून 23 -- कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल महागठबंधन सरकार की देन है। अगस्त 2015 में जब इस पुल की आधारशिला रखी गई थी, तब प्रारंभिक लागत 3115 करोड़ थी। लेकिन 2025 में अंतिम लागत 4988 करोड़ हो गई है। यानी 10 साल में 1873 करोड़ (60 प्रतिशत) लागत बढ़ गई। सोमवार को वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुल निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही है। इसी कारण पिछले 3 वर्षों में 27 पुल गिर चुके हैं। इसमें कई पुल करोड़ों की लागत से बने थे। आरोप लगाया कि राज्य में अधिकारियों के तबादला और पदस्थापन में भी भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। उन्होंने किसी नेता का नाम लिए बिना कहा कि एक केंद्रीय मंत्री हाजीपुर में बोलते हैं कि बिहार में सड़कों की हालत खर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.