हाजीपुर, फरवरी 23 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र बिदुपुर प्रखंड के कुतुबपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-13 में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 271 पर सेविका और सहायिका के बीच जमकर विवाद हो गया। धीरे-धीरे यह विवाद और झड़प इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य भी इसमें शामिल हो गए। मारपीट की नौबत आने पर सेविका ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने के पीएसआई संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही सहायिका पक्ष के लोग उग्र हो गए। इसके बाद वहां पर स्थिति और बिगड़ गई। हालात को भांपते हुए पुलिस बिना कोई कार्रवाई किए वहां से लौट गई, जिससे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सहायिका रीना देवी का आरोप है कि आंगनवाड़ी केंद्र सेविका के घर के दरवाजे पर ...