शाहजहांपुर, मार्च 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। पुरानी परंपरा अनुसार रोजा क्षेत्र के ग्राम बरमौला अर्जुनपुर में निकल रहे लॉट साहब इस बार बिना बेगम के निकलना पड़ा। बेगम की नाराजगी के चलते लॉट साहब को अकेले निकलना पड़ा। शाहजहांपुर जिले के रोजा क्षेत्र में बरमौला अर्जुनपुर गांव में अंग्रेजों के जमाने से निकल रहे लॉट का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकल गया। सुबह करीब आठ बजे गांव के कोटेदार महेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकले लॉट साहब को विशेष तैयारी करके सजाया गया। जिसके बाद बैंड बाजे के साथ होरियारो की टोली नाचते हुए खूब रंग गुलाल लगाया तथा लॉट साहब के दौरान नजराना भी वसूल किया गया। बाद में पूरे गांव में घुमाने के बाद आखत डाले गए। इस दौरान जगह जगह जुलूस को रोककर लॉट साहब का विशेष तरीके से स्वागत किया गया। जुलूस में कोई विवाद न हो उसके लिए पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.