समस्तीपुर, अक्टूबर 23 -- बिथान। प्रखंड क्षेत्र में आगामी छठ पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम, सीओ रूबी कुमारी एवं अपर थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने कमला, करेह एवं कोसी नदी के तटों पर बन रहे घाटों की स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों ने सखबा, भिखनौलिया, करांची, सिरसिया, पुसहो, बरदौनी,मनोरबा, सोहमा, फुहिया, बेजोड़, सराकत, जगमोहरा और सनोखर सहित कई पंचायतों के छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों एवं ग्रामीणों से घाटों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। सीओ रूबी कुमारी ने कहा कि करेह और कोसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.