बरेली, फरवरी 19 -- भमोरा। बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने बजट सत्र के दौरान अपने क्षेत्र के देवचरा में फूल मंडी, चौबारी में रोडवेज बस अड्डा और आयुर्वेदिक कॉलेज बनाने की मांग उठाई है। विधानसभा के बजट सत्र में विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने अपने 6 मिनट 51 सेकेंड के संबोधन में कहा कि देवचरा के आसपास बड़ी तादात में किसान फूलों की खेती कर रहे हैं। उन किसानों को अपने फूलों की बिक्री करने के लिए देवचरा में फूल मंडी की जरूरत है। मंडी बनने से फूल की अच्छी कीमत मिलेगी और खेती को बढ़ावा मिलेगा। चौबारी गांव में रोड किनारे खंडहर नवोदय विद्यालय के भवन को तोड़कर उस जमीन पर रोडवेज बस अड्डा और एक आयुर्वेदिक कॉलेज बनाने की मांग उठाई है। सदन ने विधायक की उठाई गई मांगों को जनहित में मानते हुए सरकार ने मंजूरी देने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.