शामली, फरवरी 15 -- बिडोली मार्ग पर सुंदरनगर गांव के निकट दो बाइकों की आपस मे भिडंत हो गई। जिसमें दोनो बाइक सवार युवक घायल हो गये। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को सडक से उठाकर अस्पताल मे भर्ती कराया और उपचार कराया। चौसाना के सुंदर नगर गांव मे पीर के निकट दो बाइको की आपस मे भिडंत हो गई। जिसमे अंकित निवासी जहानपुरा करनाल से लौट रहा था जबकि साजिद निवासी कुंडाकला मजरा बसी जिला सहारनपुर अपने गांव जा रहा था। बाइको की भिंडत मे साजिद व अंकित गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगो ने घायलो को सडक से उठाकर स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया। उपचार के बाद युवको की हालात स्थिर हुई। हादसे मे घायल युवको ने कोई कानूनी कार्यवाह नही की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.