शामली, अप्रैल 6 -- बिडौली मार्ग से खोडसमा गांव से अपने घर चौसाना लौट रहे 62 वर्षीय एक वृद्ध को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। वृद्ध बाइक की टक्कर से गम्भीर घायल हो गया। आसपास के लोगो ने वृद्ध को निकट के क्लीनिक पर भर्ती कराया। चिकित्सक ने उपचार के बाद वृद्ध को घर भेज दिया। जहॉ वृद्ध ने दम तोड दिया। परिजनो ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है वही आरोपी बाइक चालक पर भी कार्यवाही की मांग की है। पीडितो की शिकायत पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। चौसाना चौकी क्षैत्र के दलित मौहल्ले मे रहने वाला वृद्ध जनेश्वर शनिवार की देरशाम को खोडसमा से अपने घर लौट रहा था। रास्ते मे सुंदरनगर तिराहे के निकट पीछे से आ रही बाइक ने वृद्ध जनेश्वर को टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध सडक पर जा गिरा और लहुलुहान हो गया। आसपास के लोगो को वृद्ध को निकट के चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.