लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। कानपुर के बिठूर स्थित टिकैतराय शिव मंदिर और झांसी के लक्ष्मी मंदिर में पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दोनों मंदिरों का वृहद अनुरक्षण कार्य करवाया जाएगा। पर्यटन विभाग ने इसके लिए वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी हैं। टिकैतराय शिव मंदिर के लिए 2 करोड़ 45 लाख और लक्ष्मी मंदिर के लिए एक करोड़ 49 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...