पटना, मार्च 10 -- बिहटा के सिकंदरपुर स्थित ईएसआईसी आवासीय परिसर से बदमाशों ने शुक्रवार की रात डॉक्टर और फार्मासिस्ट के बंद फ्लैटों से नकदी और 50 लाख के जेवरात चोरी कर ली। आवासीय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी घटना कैद होने की सूचना है। इस संबंध में फार्मासिस्ट गौतम कुमार और डॉ. वंदना ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामने की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार डॉ. वंदना मैटरनिटी लीव पर अपने घर गई है। वहीं, फार्मासिस्ट गौतम बाहर गए हुए थे। दोनों के फ्लैट बंद था। इस दौरान बदमाशों ने ग्रुप बी और डी फ्लैट को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने पहले फार्मासिस्ट गौतम कुमार के फ्लैट का ताला तोड़कर नकदी और करीब 50 लाख के जेवरात चोरी की। इसके बाद तीसरे फ्लोर डॉ. वंदना के फ्लैट में सेंधमारी कर हीरे की अंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.