नई दिल्ली, फरवरी 23 -- दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 23 फरवरी को एशियाई कारोबार में 65,000 डॉलर के स्तर से नीचे फिसल गई, जो आठ महीनों में इसका सबसे निचला स्तर है। कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती एशियाई कारोबार में यह गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ की स्थिति को लेकर बढ़ी अनिश्चितता के बीच आई है। डेल्टा एक्सचेंज की शोध विश्लेषक रिया सहगल के अनुसार, "डोनाल्ड ट्रंप की 15 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ घोषणा ने वैश्विक जोखिम वाली एसेट्स को झटका दिया, जिससे जोखिम से बचाव का रुख बना। निवेशक अब सोना जैसे सेफ हेवन के तरफ झुके हैं, जिसमें 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई, जबकि जोखिम कम करने के कदमों ने क्रिप्टो में बिकवाली को बढ़ा दिया।"अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले और टैरिफ में उता...