प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता उरवा ब्लॉक की बिजौरा और अछौला ग्राम पंचायतों का डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बिजौरा में तमाम खामियां मिलीं। पंचायत सचिवालय में तमाम फाइलें गायब मिलीं, जो फाइलें थीं, वो भी अव्यवस्थित थीं। कई कर्मचारी गायब मिले। डीपीआरओ ने इस पर नाराजगी जाहिर कर सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी कि कार्यशैली में सुधार करें। सभी फाइलों को दुरस्त करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ ने पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि ग्राम सचिवालय की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, अभिलेखों का अद्यतन किया जाए व सचिवालय को जनसुविधा केंद्र के रूप में सक्रिय रूप से संचालित किया जाए, ताकि ग्रामीणजन को समयबद्ध सेवाएं मिल सकें। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.