बोकारो, जनवरी 2 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड के बिजुलिया पंचायत में मुखिया बासूदेव रजवार की बनी ऑनलाईन ग्रुप गांव कमेटी से पंचायत में विकास कार्य सहित प्रत्येक गांव को लाभ मिल रहा है। पंचायत की समस्याओं पर इससे त्वरित काम हो रहा है। पंचायत में शामिल गांव के ग्रामीण बनी कमेटी की सराहना कर रहे है। इस बाबत मुखिया ने बताया कि ऑनलाईन ग्रुप में पंचायत में शामिल दस से अधिक गांवों से दो से चार ग्रामीणों को शामिल किया गया है। जिसमें संबंधित गांव में जन वितरण प्रणाली के दुकान, स्वास्थ्य सेवा, सड़क, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं पर ग्रुप में शामिल सदस्यों ने प्रतिदिन चर्चा के साथ निपटारा किया जाता है। योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों की पहचान और जरूरी कामों में इससे काफी मदद मिल रही है। जन भागेदारी से योजनाओं के प्रस्ताव रखने, निगरानी करने और लाभार्थ...