लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के कस्बा बिजुआ में सोमवार रात एक मकान का लिंटर फट गया। इस घटना में मकान मालिक विमल कुमार, उनकी मां कमला देवी और बड़े भाई कन्हैया लाल बाल-बाल बच गए। यह घटना रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। बिजुआ निवासी विमल कुमार और उनकी मां कमला देवी मकान के नीचे सो रहे थे, जबकि कन्हैया लाल दूसरे कमरे में थे। लिंटर फटने के बाद मकान की छत के नीचे का सपोर्ट के कारण वे सुरक्षित बच गए। विमल कुमार ने घटना के बाद बताया कि वे सभी इस हादसे से सुरक्षित निकल गए। उन्होंने यह भी बताया कि अब उन्हें खुले में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...