बांका, फरवरी 5 -- बांका, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बाढ़ अवधि में गंगा नदी के अधिशेष जल को बदुआ जलाशय तथा खड़गपुर जलाशय में अंतरण कार्य योजनातर्गत सिंचाई परिसर बिजीखोरवा में निमाणाधीन डिटेंशन टैंक सह पम्प हाउस का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों को ससमय योजना पूर्ण करने हेतु कार्य की प्रगति बढाने का निदेश दिया गया। साथ ही योजना के अधीन वन विभाग से अनापत्ति प्राप्त करने एवं अन्य गतिरोध को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...