मऊ, नवम्बर 27 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को गांगेवीर में स्थित एक निजी स्कूल के प्रांगण में आयोजित बिजली सेवा शिविर में उपभोक्ताओं से जनसंवाद किया। मंत्री ने बिजली विभाग द्वारा एक दिसंबर से शुरू हो रहे बिजली बिल राहत योजना के बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी दी। साथ ही इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। बिजली विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टाल का निरीक्षण भी किया। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इतिहास में पहली बार विभाग द्वारा इस प्रकार की योजना शुरू की गई है। जिसमें बकाया बिलों के अधिभार में शत प्रतिशत छूट के साथ-साथ मूलधन में भी छूट का प्रावधान है। पहले की योजनाओं में केवल अधिभार में ही छूट मिलती थी। मगर इसमें मूलधन में भी 25 प्रतिशत का छूट का प्रावधान है। जब इस योजना के लि...