मैनपुरी, फरवरी 20 -- मैनपुरी। इस बार गर्मी के मौसम में बेहतर बिजली देने का प्लान विभाग ने तैयार किया है। शासन के पास निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा। लोगों को रोस्टर के अनुसार बिजली मिले इसके लिए भी प्लानिंग तैयार हो रही है। बिजनेस प्लान के तहत 61 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मैनपुरी बिजली विभाग ने यूपी पावर कार्पोरेशन के पास भेजे हैं। इन प्रस्ताव पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में काम होगा। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि सभी अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर बिजली आपूर्ति देने के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत प्रस्ताव तैयार किए गए और उन्हें शासन के पास भेज दिया गया है। मैनपुरी में बिजली सुधार के काम लगातार ...