मेरठ, जनवरी 12 -- विद्युत निविदा संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर पश्चिमांचल का सम्मेलन रविवार को दुर्गा मंदिर में हुआ। संविदा कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया कि समाधान के लिए आंदोलन की जरूरत पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे। मेरठ से लखनऊ तक पदयात्रा की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। सम्मेलन में गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, शामली, मेरठ, नोएडा आदि जिलों के जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। अध्यक्षता अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं संचालन पश्चिमांचल अध्यक्ष सचिन कुमार ने किया। विद्युत निविदा संविदा कर्मचारी सेवा संघ का लेटर हेड सार्वजनिक करने और उसका विस्तार करने की घोषणा की। कहा कि किसी भी सविंदा कर्मी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों का वेतन कैसे बढ़े, उस पर भी विचार किया गया। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.