लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी ने नवागत अधीक्षण अभियंता विद्युत ब्रह्मपाल से मिलकर संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और विभागीय कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश भी दिए। अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल ने स्पष्ट कहा कि सभी कर्मचारी अनुशासन में रहते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि पावर हाउस पर ऑन-ड्यूटी किसी भी प्रकार का अनावश्यक कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। औचक निरीक्षण के दौरान किसी भी कर्मचारी की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर भी विस्तार से बातचीत हुई। अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया कि उनके कार्यका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.