लखनऊ, जुलाई 10 -- बिजली संकट से त्रस्त लोगों ने गुरुवार रात खुर्रमपुर उपकेंद्र में हंगामा किया। नाराज लोगों की कर्मचारियों से झड़प हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र भीड़ को शांत कराया। इसके बाद लोग शांत हुए। वहीं शाम 3.30 बजे सीजी सिटी ट्रांसमिशन उपकेंद्र ठप हो गया। इससे मेंदाता, गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-सात सहित आधा दर्जन उपकेंद्रों की बिजली गुल हो गई। लेसा के खुर्रमपुर उपकेंद्र के अंतर्गत लोनहा गांव में बुधवार रात 11 बजे बिजली बंद हो गई। इससे बड़े इलाके में अंधेरा छा गया। आधी रात बिजली न आने से लोग परेशान हो गये। गुस्साएं लोग रात करीब एक बजे उपकेंद्र पहुंच गये और जमकर हंगामा किया। इस दौरान कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। बवाल बढ़ने पर कर्मचारियों ने पुलिस को बुला लिया। करीब एक घंटे तक चले बवाल के बाद लोग शांत कराया। इसके बाद फाल्ट को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.