रांची, जुलाई 30 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खूंटी टोली (वार्ड संख्या 12) और पंचायत बिचना के न्यू पांडु गांव में लंबे समय से जारी बिजली संकट को लेकर बुधवार को विधायक प्रतिनिधि कमलेश महतो और मुरहू क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल खूंटी के कार्यपालक अभियंता को संयुक्त आवेदन सौंपा। ग्राम खूंटी टोली में वर्तमान में स्थापित ट्रांसफॉर्मर की क्षमता अत्यंत कम होने से ग्रामीणों को लो वोल्टेज की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने यहां 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर शीघ्र लगाने की मांग की है। वहीं न्यू पांडु गांव के लगभग 30 परिवार आज भी बिजली सुविधा से पूरी तरह वंचित हैं। पहली बार यहां विद्युत लाइन विस्तार और ट्रांसफॉर्मर की स्थापना की जरूरत जताई गई है। जनता की मूलभूत समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.