मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, खानपुर (समस्तीपुर) में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कनीय अभियंता अमित का पदस्थापन 30 मई, 2025 को खानपुर में किया गया था। 6 जून, 2025 को योगदान देने के बाद उन्होंने आकस्मिक अवकाश ले लिया। बाद में एक माह के चिकित्सकीय अवकाश पर रहने का आवेदन भेज दिया। लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी उन्होंने अवकाश विस्तार के लिए न तो कोई आवेदन दिया और न ही अपने वरीय अधिकारियों को सूचना दी। कंपनी प्रबंधन ने इसे स्वेच्छाचारिता एवं सेवा नियमों के विरुद्ध आचरण मानते हुए मंगलवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने बताया कि निलंबन अवध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.