भागलपुर, मई 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। हफ्तों से खराब पड़े विद्युत शवदाह गृह के मुद्दे को हिंदुस्तान अखबार ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद नगर निगम प्रशासन और बिजली विभाग हरकत में आ गया है। नगर निगम प्रशासन ने बिजली विभाग से संपर्क कर जल्द ही विद्युत शवदाह गृह को ठीक कराने का आश्वासन दिया था। रविवार को बिजली विभाग ने विद्युत शवदाह गृह के ऑपरेटर रितेश राणा से संपर्क किया। राणा ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी ने उन्हें फोन कर ट्रांसफार्मर में आई खराबी की पूरी जानकारी ली है। अधिकारी ने पहले सरकारी बिजली कर्मियों को भेजकर जांच कराने और फिर 48 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने या उसे ठीक कर दोबारा शुरू कराने का आश्वासन दिया है। हिंदुस्तान अखबार में खबर छपने के बाद हुई इस सक्रियता से लोगों को उम्मीद है कि विद्युत शवदाह गृह जल्द ही चालू हो ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.