लखनऊ, अक्टूबर 8 -- आईजीआरएस यानी एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली की मंडलायुक्त ने बुधवार को समीक्षा की। कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में लंबित शिकायतों को समय पर और गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने समीक्षा में बिजली विभाग के निस्तारण की गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सामने आए आंकड़ों के अनुसार, विभाग की ओर से निस्तारित की गईं 537 शिकायतों में से 316 शिकायतकर्ता असंतुष्ट पाए गए। बैठक में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मंडल में दो प्रमुख विभागों के निस्तारण की गुणवत्ता सबसे खराब है। बिजली विभाग के अलावा पंचायती राज से संबंधित 146 शिकायतों में से 95 यानी 65 फीसदी शिकायतकर्ताओं ने कहा कि वे संतुष्ट नहीं हैं। मंडलायुक्त ने इतनी बड़ी संख्या में असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर गहरी नाराजग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.