रामपुर, जनवरी 29 -- बिलासपुर। एंटी करप्शन मुरादाबाद की टीम ने गुरुवार को गोविंदपुरा बिजलीघर में तैनात टेक्नीशियन नितेश सिंह को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक ग्रामीण से घरेलू कनेक्शन की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर घूस मांगी थी। तहसील क्षेत्र के गांव सिकरौरा निवासी किसान ने एंटी करप्शन यूनिट में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि टेक्नीशियन नितेश सिंह उनके भतीजे के घरेलू कनेक्शन का आवेदन जल्दी लगाने के बदले 11 हजार रुपये मांग रहा है। रिश्वत न देने पर आरोपी ने फाइल को होल्ड कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने गुरुवार को बिलासपुर में जाल बिछाया। आरोपी टेक्नीशियन ने शिकायतकर्ता को चकफेरी मोड़ स्थित एक मिठाई की दुकान पर बुलाया। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम पकड़ी, टीम ने उसे दबोच लिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.