देवरिया, सितम्बर 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक सिंचाई विभाग डाक बंगले पर जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं व यूरिया संकट पर चर्चा की गयी। गांवों में बिजली विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को प्रताड़ित, मुकदमा दर्ज करने व चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से धन उगाही पर रोष जताया गया। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन ने 10 अक्टूबर को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किसान पंचायत करने का निर्णय लिया गया। भाकियू पूर्वी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों के खेतों में बिजली की सुविधा बहुत पहले से दी गई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिंचाई के लिए सरकार ने कोई सुविधा नहीं दी है। प्रत्येक खेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.