भदोही, मार्च 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अधिकारियों संग समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री एके शर्मा बिजली विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त किए। अधिकारियों के कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार भी लगाए। चेताए कि सुधर जाओ वरना घर पहुंचने से पूर्व सस्पेंशन लेटर पहुंच जाएगा। प्रभारी मंत्री की सख्ती से विभागीय अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान कहा कि बिजली विभाग में पैसे की कोई कमी नहीं है। इसलिए काम भी समय पर होने चाहिए। जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य स्थापित कर विकास कार्यों की गति को आगे बढ़ाएं। आने वाली गर्मी के दृष्टिगत बिजली विभाग में मेंटिनेंस और ट्रांसफार्मर्स में तेल व क्षमता वृद्धि आदि सभी कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश दिए। जिससे भदोही जिले में निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनी रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.