बस्ती, फरवरी 9 -- बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पचपेड़िया रोड पर करंट की चपेट में आकर दो मासूमों की मौत के लिए प्रथम दृष्टया बिजली विभाग जिम्मेदार है। कूड़ा बीन कर परिवार का पेट भरने वाले मासूम एक खाली प्लॉट में घुसे थे। उनको यह नहीं मालूम था कि वह जहां जा रहे हैं, वहां पर करंट उतर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सर्विस केबल जमीन पर पसरे पानी में गिरा हुआ था। केबल कटा होने के कारण पानी में करंट उतर रहा था। नियमानुसार पोल से मीटर तक आने वाले केबल के अनुरक्षण की जिम्मेदारी बिजली विभाग की होती है। विभाग इसे उपभोक्ता की जिम्मेदारी मानते हुए अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेता है। शहर से लेकर गांव तक रेवड़ियों की तरह बिजली विभाग की ओर से कनेक्शन बांट दिए गए हैं। उस हिसाब से न तो पोल लगाए गए और न ही तार खींचा गया। विभागीय नियमानुसार ...