उरई, जनवरी 9 -- कालपी। कोतवाली कालपी क्षेत्र के ग्राम बरही में बीते दिनों विद्युत टीम पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न एवं गाली गलौज करने व जान से मारने की घटना को लेकर अवर अभियंता की तहरीर पर कालपी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। कालपी विधुत उपखंड के अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम ने कोतवाली कालपी में अभियोग पंजीकृत कराते हुए अवगत कराया कि 5 जनवरी को वो और विद्युत टीम के कर्मचारी ग्राम बरही में चैकिंग करने गए थे। उसी समय उक्त गांव निवासीगण अजीत, लाला , संदीप एवं दो अज्ञात समेत पांच लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालकर गाली गलौज की तथा जान से मारने की घटना को अंजाम दिया। घटना में शोरगुल सुनकर कई ग्राम वासियों ने आकर के हमलावरों को ललकार तभी हमलावर भागने में सफल हुए। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर...