कोडरमा, अगस्त 13 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। बिजली विभाग कोडरमा सर्किल के रिपोर्ट के अनुसा,र झुमरी तिलैया, कोडरमा और डोमचांच में एक ही अवधि में कुल 99 छापेमारियां की गई। इसमें 25 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई या दर्ज की जानी है। इनसे कुल 37,198.2 हज़ार यूनिट का आकलन करते हुए दो लाख 47 हजार 368 की राशि तय की गई। वहीं बकाया राशि समेत कुल 2 लाख 91 हजार 242 प्रशासन के खाते में जुड़ी। झुमरी तिलैया सबसे अधिक एफआईआर, 1.29 लाख से अधिक राशि झुमरी तिलैया में 33 छापेमारियां हुईं। इनमें नौ मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई। 1 लाख 18 हजार 368 की राशि आंकी गई, जबकि 11,586 बकाया मिला। कुल राशि 1 लाख 29 हजार 954 रही। कोडरमा में 28 छापेमारियां, 70 हजार 434 की कुल राशि कोडरमा में 28 छापेमारियां की गईं। 6 मामलों में प्राथमिकी दर्ज हुई। 61 हजार की राशि आं...