कन्नौज, दिसम्बर 28 -- गुरसहायगंज, संवाददाता।फर्रुखाबाद फतेहगढ़ मार्ग पर स्थित कस्बा समधन में चोरों ने बिजली लाइन को ब्रेक डाउन करके सड़क के किनारे रखे ट्रांसफार्मर से कॉपर की कॉयल और तेल चोरी कर लिया। और ट्रांसफार्मर की खाली बॉडी को मौके पर फेंक कर चले गए। इससे तकरीबन 100 से ज्यादा घरों की बिजली सप्लाई ठप्प हो गई। घटना के बाद चोरों की हिम्मत को लोग दाद दे रहे थे, तो वहीं पुलिस और बिजली विभाग की लापरवाही को भी लोग कोसते हुए देखे गए। शनिवार की रात कस्बा समधन में मुख्य मार्ग के किनारे ठाकुर द्वारा के समीप बिजली सप्लाई के लिए दो ट्रांसफार्मर में से एक ट्रांसफार्मर को चोरों ने तोड़ कर उसकी कीमती कॉयल व तेल निकाल कर गायब कर दिया। रात के वक्त ट्रांसफार्मर के पुर्जे चोरी होने से कस्बे के मोहल्ला लोहिया नगर, किदवई नगर के तकरीबन 100 से ज्यादा घरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.