मुंगेर, फरवरी 5 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। जिले में साइबर अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मुंगेर के साइबर थाना क्षेत्र का है, जहां वलीपुर (जमालपुर) निवासी रंजन कुमार नामक युवक से बिजली मीटर अपडेट करने के बहाने 3 लाख 35 हजार रुपये की बड़ी ठगी कर ली गयी। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित रंजन कुमार ने बताया कि 10 जनवरी 2026 की सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर (1600318475) से कॉल आया। कॉलर ने खुद को बिजली विभाग का कर्मी बताते हुए कहा कि उनका बिजली मीटर अपडेट होना है। इसके लिए उसने पीड़ित रंजन को पीएनजी ऐप ' नाम का एक एप्लिकेशन डाउनलोड करने को कहा। 100 रुपये के चक्कर में गंवाए लाखों रुपए ठग ने झांसा देते हुए कहा कि ऐप डाउनलोड करने के बाद उस पर 1...