लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 2 -- शासन द्वारा एक दिसम्बर से शुरू हुई बिजली राहत योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को पावर हाउस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए विद्युत विभाग ने राहत शिविर का रोस्टर जारी किया है। योजना का पहला चरण एक दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें बकाया बिजली बिल पर लगे ब्याज में 100 प्रतिशत छूट के साथ मूलधन पर 25 प्रतिशत छूट मिलेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार नई बस्ती उपकेंद्र, लखीमपुर टाउन उपकेंद्र, छाउछ उपकेंद्र, खीरी टाउन उपकेंद्र और गढ़ी उपकेंद्र के उपभोक्ताओं के लिए क्षेत्रवार राहत शिविर लगेगा। रोस्टर के अनुसार दो तारीख मंगलवार को डीसी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी, सलेमपुर कोन, पटेल नगर में पार्क के पास, सैय्यदवाड़ा और काशीराम कॉलोनी गढ़ी रोड पर कैम्प लगाया जाएगा। इसी तरह तीन तारीख को आवास विकास कॉल...