जहानाबाद, फरवरी 6 -- रात में लोगों को आने जाने में हो रही परेशानी शाम के बाद से ही गांधी मैदान एवं ब्लॉक रोड में छा जाता है अंधेरा मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर नगर क्षेत्र मे सड़क किनारे स्थित लाइट कई जगहों पर हाई मास्ट लाइट लगाया गया है। लेकिन कई जगहों पर हाई मास्ट लाइट बंद पड़ा है। मखदुमपुर गांधी मैदान के दोनों छोर हाई मास्ट लाइट तीन महीना पहले लगाया गया था। लेकिन पश्चिमी भाग का लाइट पिछले डेढ़ महीना से बंद पड़ा है। साथ ही मैदान के चारों तरफ का स्ट्रीट लाइट भी बंद है। मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय से लेकर बिजली विभाग कार्यालय तक के सड़क के दोनों तरफ के स्ट्रीट लाइट भी पिछले दो महीना से बंद है। लाइट नहीं जलने से शाम के बाद से ही गांधी मैदान एवं ब्लॉक रोड में अंधेरा छा जाता है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने ब...