उरई, जनवरी 1 -- जालौन। खनुवां गांव में बिजली निगम द्वारा एक बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जेई कोंच अमन पांडेय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में 30 उपभोक्ताओं के पंजीकरण किए गए साथ ही 80 हजार रुपये से अधिक बकाया जमा कराया गया। शिविर के दौरान 250 से अधिक बिजली कनेक्शन धारकों की जांच की गई। इनमें से 30 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत अपने बकाया बिजली बिलों का पंजीकरण कराते हुए योजना का लाभ उठाया। इस दौरान बकाया जमा न कराने एवं पंजीकरण योजना का भी लाभ न लेने वाले लगभग आधा सैंकड़ा उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए। शिविर के दौरान बकाएदारों से 80 हजार रुपये भी जमा कराए गए। जेई अमन पांडेय ने कहा कि परेशानी से बचने के लिए उपभोक्ता समय से अपने बकाया बिल जमा करें। बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.