सुल्तानपुर, दिसम्बर 31 -- कुड़वार, संवाददाता। प्रदेश सरकार की बिजली बिल राहत योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत बिजली बिल जमा केंद्र पर बुधवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। योजना का लाभ लेने के लिए सुबह से ही बकायेदार उपभोक्ता केंद्र पर पहुंचने लगे, जिससे लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बुधवार को बिजली बिल राहत योजना के प्रथम चरण का अन्तिम दिन था।प्रथम चरण की योजना के तहत उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत ब्याज माफी के साथ-साथ मूलधन पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसी राहत के चलते बड़ी संख्या में बकायेदार उपभोक्ता अपने पुराने बिजली बिलों का निपटान कराने केंद्र पर पहुंचे। उपभोक्ताओं का कहना है कि यह योजना उनके लिए काफी लाभकारी है और इससे वर्षों से लंबित बिजली बिलों से राहत मिलेगी। विभाग के अवर अभियन्ता अवधेश मौर्या ने बताया कि योजना के प्रथम चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.