गाजीपुर, फरवरी 10 -- गाजीपुर, संवाददाता। विद्युत वितरण खण्ड प्रथम जंगीपुर के तहत उपखंड कासिमाबाद क्षेत्र के ग्राम बहादुरगंज में बिजली बिल राहत योजना के तहत मेगा कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप उपखंड अधिकारी कासिमाबाद मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने भाग लिया। मेगा कैंप के दौरान टाउन एरिया बहादुरगंज में विद्युत चोरी के मामलों में दर्ज एफआईआर के बाद राजस्व निर्धारण वाले कुल नौ उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति पोल से डिस्कनेक्ट की गई। इस दौरान करीब तीन लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। विभागीय टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं के परिसरों पर जाकर उन्हें कैंप में पहुंचकर बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया। अवर अभियंता विवेक खरवार ने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर बिजली बिल राहत योजना का प्रचार-प्...