कुशीनगर, दिसम्बर 6 -- कुशीनगर। बकाया बिजली बिल से निजात पाने के लिए कुछ उपभोक्ता कौन-कौन से पैतरे नहीं आजमाते। कुछ की कोशिश होती है कि चंद रुपये चुकाकर पूरे बकाया बिल से मुक्ति पा जाएं। इसके लिए जो गलत तरीके अख्तियार किए जाते हैं, वे कहीं न कहीं नुकसान की वजह बन जाते हैं। बिजली निगम के पडरौना डिवीजन के एक ऐसे ही मामले की शिकायत आईजीआरएस पर हुई है, जिसमें एक्सईएन की आईडी का दुरुपयोग कर एक लिपिक की तरफ से बकाया बिल में अवैध तरीके से संशोधन किए जाने और उसकी रकम अपने खाते एवं नकद वसूल लेने की शिकायत की गई है। साथ ही मई और जून में जिन कनेक्शन पर विद्युत बिल घटाया गया है, उसमें कुछ की कनेक्शन संख्या भी दर्शायी गई है। यदि वास्तव में इस मामले की निष्पक्षता से जांच हो जाए तो बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हो सकता है। क्योंकि पिछले साल ऐसा ही एक मामला हाटा...