पटना, फरवरी 10 -- पटना सायंस कॉलेज ने उर्जा विभाग को पत्र लिख कर बिजली माफ करने का आग्रह किया है। वहीं नगर आयुक्त को भी पत्र लिख निगम टैक्स माफ करने का आग्रह किया है। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों का लगातार संचालन हो रहा है। इसके लिए बिजली की खपत होती है। चुकी पूर्व के वर्षों से बिजली का बकाया काफी है। इसे जमा करने में कॉलेज प्रशासन को कठिनाई होती है। वहीं निगम टैक्स की राशि इतनी अधिक है कि कॉलेज जमा नहीं कर सकता है। कॉलेज पर बिजली बिल पिछले 15 सालों से एक करोड़ 65 लाख 77 हजार 789 रुपये का है। वहीं नगर निगम का टैक्स 38 लाख 92 हजार 531 रुपये का बकाया है। यह बकाया भी 15 साल का है। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अलका ने बताया कि कॉलेज में शोध कार्य, प्रशासनिक एवं शैक्षणिक गतिविधि संचालन में बिजली की जरूरत हो रही है। बिजली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.