मुंगेर, मई 5 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत अमैया पंचायत की बैजलपुर गांव में बकाए बिजली भुगतान को लेकर दो भाईयों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से छोटे भाई और उसकी पत्नी एवं दूसरे पक्ष से बड़े भाई की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। परिजनों ने तीनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर श्यामनंदन सिंह एवं उनकी पत्नी रानी कुमारी और बड़े भाई नंदलाल सिंह की पत्नी पब्बी देवी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। अपर थानाध्यक्ष मो. हसीब अस्पताल पहुंचकर परिजन से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार जख्मी के पिता के नाम पर बिजली बिल का कनेक्शन है। बकाए राशि के भुगतान के लिए दोनों भाई आपस में भिड़ गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.