वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणसी। सिकरौल में बिजली के बिल के विवाद में मकान मालिक ने 70 वर्षीय वृद्धा और उसके बेटे से मारपीट कर निकाल दिया। कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। बुजुर्ग शांति देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति का निधन हो गया है। वह बेटे समीर के साथ हरिमोहन लाल के मकान में लंबे समय से किराये पर ोरहती हैं। नियमित किराया देती हैं। होली से पहले 14140 रुपये बिजली का बिल जमा करने का दबाव बनाया। जबकि बिल मकान मालिक को देना था। बावजूद बेटे ने आधा बिल जमा करने की बात कही। इस पर मकान मालिक और उसके बेटे ने मारपीट की। घर में ताला बंद कर सामान पर कब्जा कर लिया। घर से भगा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.