एटा, फरवरी 20 -- एटा, महंगाई के इस दौर में बिजली उपभोक्ताओं को एक और बड़ा झटका लगा है। इस बार यह झटका सीधे बिजली के बिलों के जरिए लगा है। जिले के लाखों उपभोक्ताओं के बिलों में फ्यूल पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीए) के नाम पर 10 प्रतिशत तक की भारी बढ़ोतरी की गई है। खास बात यह है कि इस अतिरिक्त सरचार्ज का भार केवल घरेलू उपभोक्ताओं पर नहीं, बल्कि कमर्शियल और फैक्ट्रियों के बिलों पर भी समान रूप से डाला गया है। गुरुवार को विद्युत वितरण मंडल एटा के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्रा ने बताया यूपीपीसीएल के नियमों के मुताबिक हर तीसरे महीने बिजली खरीद और ईंधन की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर फ्यूल पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज का निर्धारण होता है। इस बार यह सरचार्ज अधिकतम सीमा यानी 10 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जिससे जिले में सभी प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.