लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने बिजली उपभोक्ताओं को गलत बिल देने पर नाराजगी जताई है। महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने कहा कि गोमतीनगर विवेक खंड-3 निवासी रितेश के परिसर में पांच किलोवाट लोड (खाता सं.1754001000) घरेलू कनेक्शन है। फरवरी में 1991 रुपये के बिल पर नियमानुसार छूट के बाद देय राशि 1972 रुपये होनी चाहिए, लेकिन ऑनलाइन भुगतान के समय यह 2144 रुपये दिखाई दे रही है। साथ ही पिछले सभी बिलों के पूर्ण भुगतान के बावजूद 25.75 रुपये का एरियर (बकाया) जोड़ दिया गया है। इसी प्रकार कई अन्य उपभोक्ताओं के बिल में भी एरियर जुड़कर आ रहा है। उन्होंने गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.