गढ़वा, फरवरी 5 -- भवनाथपुर। थाना अंतर्गत सिंदुरिया गांव में गुरुवार दोपहर बिजली के पोल से गिरने से झुमरी निवासी सुजीत कुमार रजक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह क्षेत्र में प्राइवेट बिजली मिस्त्री का कार्य करता है। बताया जाता है कि सिंदुरिया निवासी त्रिभुवन साह ने उसे अपने घर का बिजली लाइन ठीक कराने के लिएबुलाया था। लाइन मरम्मत करने के लिए सुजीतपोल पर चढ़ ही रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। उससे वह अचानक पोल से नीचे गिर पड़ा। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल मिस्त्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर पहुंचाया। जहां पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...