भागलपुर, दिसम्बर 5 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता मुख्य सड़क मार्ग सुल्तानगंज-भागलपुर एनएच 80 पर अब्जूगंज के समीप लगभग एक सप्ताह से 440 केवी का बिजली का खंभा सड़क की ओर झुक गया है। जिससे लोग हादसे की आशंका से भयभीत हैं। यह काफी व्यस्त सड़क है। इस पर लगातार बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। अगर बीच में खंभा टूटकर गिर जाता है तो किसी क्षण बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह 440 केवी विद्युत का खंभा झुका हुआ है। तेज हवा चलने पर झुका विद्युत पोल कभी भी टूटकर गिर सकता है। कई बार इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारी को दी गई है। लेकिन विभाग किसी प्रकार की रुचि नहीं ले रहा है। इधर विभाग के एसडीओ ने बताया कि जानकारी नहीं थी। संबंधित जेई से इसे दिखवा लेते हैं। इधर शहरी जेई ने बताया कि ये स्थान ग्रामीण जेई के अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.