फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 10 -- फर्रुखाबाद। नवाबगंज बिजली उपकेंद्र के जगदीशपुर क्षेत्र के गांव ज्योना में सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे तेज हवा व बारिश के कारण एक पेड़ लाइन पर गिर गया था। जिस कारण बिजली के दो पोल टूट कर जमीन पर गिर गए थे। पेड़ और बिजली के खंभों के गिरने से तेज आवाज हुई। बारिश के कारण अधिकतर लोग अपने घरों में थे। पोल टूटकर गिरते समय बिजली आपूर्ति बंद थी। इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीण हर्षवर्धन, सुमित कुमार, महानन्द शर्मा और पंकज कुमार ने बताया कि पोल के टूटने से 30 घरों की बिजली बाधित हो गई। ग्रामीणों ने लाइनमैन हुकुम सिंह को इस की जानकारी दी। जेई अब्दुल मजीद ने बताया कि फतेहगढ़ से नए पोल मंगवाए गए हैं। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.